
60 का माइलेज देने वाली इस मोटरसाइकिल की कीमत है मात्र 32999, जानें बाकी के फीचर्स
नई दिल्ली: ब्रिटिश इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी GoZero Mobility मार्च में अपनी पापुलर बाइक GoZero One को लॉन्च कर दिया था। अब भारतीय बाजार में ये बाइक GoZero One बिक्री के लिए तैयार है। Gozero One की कीमत 32999 रूपए है और इसकी सबसे खास बात इसका माइलेज है। लेकिन कुछ और बातें भी हैं जो इस बाइक लोगों की नजर में अट्रैक्टिव बनाती है।
कंफर्टेबल सीट- GoZero One में राइडर के आराम का पूरा ध्यान रखा गया है । इस बाइक में राईडर के लिये 260 एमएम आरामदायी सीट का प्रावधान है। इसकी अन्य फीचर्स में बैकलिट एलसीडी डिस्पले यूनिट ट्रिप, डीटेल्स फीचर्स सहित शामिल भी है।
पॉवर- GoZero One में 400 वॉट लिथियम बैटरी लगी है जो कि एक सिंगल चार्ज पर 60 किलोमीटर की दूरी पार कर लेती है। GoZero One तीनों मोड्स - थ्रोटल, पैड़ल असिस्ट, वॉक मोड और मैनुुअल पैडल में शामिल है जिससे कोई भी राईडर इसे आसानी से चला सकता है। इस बाईक का फ्रेमसेट स्टील हार्ड टेल से बना है जबकि अगले सस्पेंशन में इलेक्ट्रिक ब्रेक्स और डुअल मैकेनिकल disc ब्रेक्स दिए गए हैं।
यह ई-बाईक आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। इस माह के अंत तक यह ई-बाईक गोजीरो नाओ एक्पीरियंस सेंटर और एमेजन में भी मिलने लगेगी।
Updated on:
20 May 2019 04:48 pm
Published on:
20 May 2019 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
