ऩई दिल्ली: कार खरीदने के बाद सभी लोग सिर्फ एक चीज चाहते हैं कि उनका कार चलाने का खर्च कम से कम हो यानि कम खर्च में वो ज्यादा दूरी तय कर पाएं। इसके लिए लोग अपनी कार में cng किट भी लगवाते हैं लेकिन देखा गया है कि कई बार किट लगवाते समय भी लोग पैसे बचाने के बारे में ज्यादा सोचते हैं और इसलिए किसी भी लोकल मकैनिक से सीएनजी (CNG ) किट लगवा लेते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त कई बार लोग नकली किट लगवा लेते हैं और इससे न सिर्फ उनकी कार को नुकसान होता है बल्कि इस नकली किट के चलते खतरनाक एक्सीडेंट हो जाते हैं। इसीलिए आज हम आपको कंपनी फिटेड CNG किट और लोकल CNG किट के फायदे और नुकसान।