5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हीरो का होंडा का जवाब हैं डेश 110 और डेयर 125सीसी स्कूटर्स, लांच जल्द

पॉपुलर ऑटोमैटिक स्कूटर होंडा एक्टिवा का जवाब देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प दो स्कूटर बाजार में उतारेगी। ये दो स्कूटर हैं हीरो डेश और हीरो डेयर।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Aug 08, 2015

hero motocorp launcing new scooters

hero motocorp launcing new scooters

नई दिल्ली। पॉपुलर ऑटोमैटिक स्कूटर होंडा एक्टिवा का जवाब देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प दो स्कूटर बाजार में उतारेगी। ये दो स्कूटर हैं हीरो डेश और हीरो डेयर। 2014 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित इन स्कूटर्स की लांचिंग दीवाली से पहले होने की
उम्मीद है। 2014 के दिल्ली ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित हीरो डेयर 125 सीसी का सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा से होना है। हीरो डेश 110 का उत्पादन हीरो मोटोकॉर्प के गुडग़ांव प्लांट में पहले ही शुरू किया जा चुका है।




Hero Dare 125cc
के खास फीचर

हीरो डेयर कम्पनी का पहला 125सीसी का स्कूटर होगा। सीधे-सीधे होंडा एक्टिवा 125 सीसी से टक्कर लेने वाला डेयर स्कूटर 124.6 सीसी इंजन के साथ पेश होगा। यह इंजन 9.38 बीएचपी का पॉवर और 9.8 एनएम का टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस ऑटोमैटिक दुपहिया में ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, एलईडी टेल-लाइट, बूट लैंप, बॉडी कलर ब्रेक कलिप्र्स ओर ट्यूबलैस टॉयर होंगे।


ऑटोमेटिक गियर वाला यूनिसेक्स स्कूटर

डेश हीरो मोटोकॉर्प के ही बनाए पुर्जो और इंजन से लैस ऑटोमेटिक यूनिसेक्स स्कूटर है। कंपनी इसका प्रोडक्शन अपने गुड़गांव स्थित प्लांट पर शुरू कर चुकी है। खबर है इसका ऑफिशियल लॉन्च दीवाली से पहले किया जा सकता है।




Hero Dash 110 cc के खास फीचर-

यह हीरो मोटोकॉर्प के ही बनाए हुए 111 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस है जो 8.4 बीएचपी का पावर और 9.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सीवीटी गियरबॉक्स वाले इस स्कूटर में एलईडी टैल लैंप, यूएसबी मोबाइल चार्जर, डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट पेनल, रीयर व्यू मिरर पर साइड इंडिकेटर्स आदि गए हैं।

इनको देगा टक्कर

Hero MotoCorp Dash एक बेहद आकर्षक डिजायन वाला स्कूटर है। परफोर्मेश और पावर के मामले में इसकी सीधी टक्कर होंडा एक्टिवा 3जी, यामाहा रे तथा टीवीएस जुपीटर से होगी।

ये भी पढ़ें

image