
Electric Hero Splendor
Electric Hero Splendor : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती स्पीड को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है, कि वाहनों का भविष्य इलेक्ट्रिक होगा। जहां अब तक सिर्फ ईवी को खरीदना एक विकल्प था, वहीं अब इसके बजाय आप अपने पुराने पेट्रोल वाहन को भी इलेक्ट्रिक में बदल सकते हैं।
दिल्ली एनसीआर जैसे हाई-प्रोफाइल शहरों में पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगना शुरू हो गया है, हालांकि सरकार आपके पुराने वाहन को इलेक्ट्रिक में परिवर्तित करने का विकल्प दे रही है। ईवी किट को बनाने वाली कंपनी oGoA1 NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के अनुपालन में है, और देश की सबसे लोकप्रिय बाइक हीरो स्प्लेंडर के लिए Conversion Kit का निर्माण कर रही है।
कितना आएगा खर्च
महाराष्ट्र स्थित इस फर्म द्वारा आपकी पुरानी स्पलेंडर को ईवी में बदलने के लिए 35,000 रुपये का खर्च बताया जा रहा है, वहीं इस किट के साथ इलेक्ट्रिक स्पलेंडर लगभग 151 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है। कंपनी मोटरसाइकिलों के लिए एक आरटीओ स्वीकृत इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट प्रदान करती है, और कहा जा रहा है कि इसकी मांग में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
50 से अधिक फ्रैंचाइज़ी के साथ मौजूद कंपनी
GoGoA1 कंपनी वर्तमान में पेट्रोल से चलने वाले दो, तीन और चारपहिया वाहनों को बैटरी पर काम कर रही है, रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित राज्यों में देश के कई हिस्सों में कंपनी की पंजीकृत 50 से अधिक फ्रेंचाइजी हैं। फ्रैंचाइज़ी को लेने वाले मालिकों को Conversion Kit की स्थापना और बैटरी की अदला-बदली करने जैसे विकल्प मुहैया कराए जाते हैं।
Updated on:
20 Feb 2022 05:46 pm
Published on:
20 Feb 2022 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
