7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुछ इस अंदाज में लोगों से वोटिंग अपील कर रहा है Activa, साइट पर दिखेगी तस्वीर

लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए activa की पहल लोगों को कर रहा है जागरूक

2 min read
Google source verification
activa

कुछ इस अंदाज में लोगों से वोटिंग अपील कर रहा है Activa, साइट पर दिखेगी तस्वीर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 अपने चरम पर है। 2 चरण के चुनाव हो चुके हैं और तीसरे चरण के होने में महज कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में मशहूर 2 व्हीलर कंपनी Honda ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करनवे का जिम्मा उठाया है। Honda ने #ActivIndia नाम का कैंपेन स्टार्ट किया है। जिसमें लोगों से वोट करने के लिए संकल्प लेने को कहा जा रहा है।

वोट करने का संक्लप करने के 2 तरीके हैं। आप 9870500111 नंबर पर मिसकॉल देकर अपने वोट देने के संकल्प को रजिस्टर करा सकते हैं। मिस्कॉल देने पर यूजर को Honda Activa की तरफ से कंफरेमेशन मैसेज आता है।

बुलेट ट्रेन से तेज चलती है 4 पहियों वाली ये मोटरसाइकिल, खरीदने से पहले मुकेश अंबानी भी सोचेंगे

वहीं वोट प्लेज लेने का एक और तरीका है जिसके तहत आप www.hondaactivindia.com पर जाकर #ActivIndia के तहत संकल्प ले सकते हैं। इसके लिए आपको takepledge टैब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर सब्मिट करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आए otp से अपना नंबर वेरीफाई करना होगा। जिसके बाद आपको vote pledge वोले सेक्शन में अपना फोटो अपलोड करके प्लेज सब्मिट करना होगा। आप चाहें तो अपने वोटिंग डे के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।

इस कैंपेन की सबसे खास बात ये है कि vote pledge मतदान करने के योग्य कोई भी इंसान कर सकता है इस कैंपेन में पार्टिसिपेट करने के लिए आपके पास एक्टिवा या होंडा की बाइक होना जरूरी नहीं है। साथ ही आप चाहें तो अपने फ्रैंड्स और फैमिली मेंबर को भी इन्वाइट कर सकते हैं।

रजिस्टर करने के कुछ देर के बाद आपकी प्लेज honda की वेबसाइट पर फोटो के साथ दिखने लगेगी। आपको बता दें कि अब तक इस कैंपेन के तहत 1,68,502 लोग जुड़ चुके हैं। और इस कैंपेन से जुड़ने वालों की संख्या भी लाइव दिखाई जा रही है।

वोट करने के बदले Hero कस्टमर्स को देगा ये शानदार तोहफा, वोटिंग के 3 दिन तक वैलिड होगा ऑफर

यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि लोगों को वोट करने के लिए जागरूक करने के लिए कंपनी कई तरह के स्कीम और ऑफर्स भी दे रहे हैं। कई कंपनियां जहां वोटिंग डे पर फ्री राइड दे रही है तो वहीं एक और कंपनी वोटिंग निशान दिखाने पर फ्री सर्विस का ऑफर दे रही है।