
बुलेट और ktm को भुला देगी Honda की धाकड़ CBR 650R, जानें फीचर्स और कीमत
आपको बता दें कि ये बाइक सबसे पहले 2018 EICMA शो में नजर आई थी। भारत में इस बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और 15000 रूपए की रकम के साथ इस बाइक को कोई भी बुक करा सकता है।
2 कलर्स में मिलेगी ये बाइक-मार्केट में ये बाइक ग्रांड प्रिक्स रेड और गनपाउडर ब्लैक मैटालिक कलर ऑप्शन में मिलेगी।
इंजन- इंजन की बात करें तो इस बाइक में 649सीसी का इंजन लगा है जो 12,000rpm के साथ 94bhp पावर और 64Nm का पीक टॉर्क देती है। ड्युअल चैनल ABS के साथ यह बाइक हर तरफ की सड़कों पर बेहतर कंट्रोल करती है, रात में बेहतर लाइटिंग के लिए इसमें ड्युअल हेडलैंप के साथ फुल LED लाइटिंग दी गई है साथ ही इसमें डिजिटल LCD डिस्प्ले भी दी गई है। बाइक का मेन अट्रैक्शन असिस्ट/स्लिपर क्लच और होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) है जो कि रियर व्हील ट्रैक्शन को मेंटेन करता है । साथ ही इसे राइडर अपनी मर्जी और जरूरत के हिसाब से बंद भी कर सकता है।
कीमत- भारत में इस बाइक को 7.7 लाख की कीमत पर उतारा गया है।
Published on:
23 Apr 2019 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
