
बाइक में ये तीन चीज़ें ठीक कर लें, अपने आप बढ़ जाएगा माइलेज
नई दिल्ली: अपनी बाइक का माइलेज बढ़ाने के लोग खूब पैसे खर्च करते हैं और मैकेनिक के चक्कर काटते हैं लेकिन इसके बावजूद भी माइलेज में कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में लोग बाइक चलाना कम कर देते हैं जिससे पेट्रोल का खर्च कम हो सके। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप बड़ी आसानी से अपनी बाइक का माइलेज बढ़ा सकते हैं वो भी बिना पैसे खर्च किए हुए।
दरअसल आपकी बाइक में तीन अहम पार्ट होते हैं जिनमें एक्सेलरेटर, क्लच और गियर शामिल हैं। अगर आप इन तीन चीज़ों को ठीक कर लें तो बाइक अच्छा खासा माइलेज देने लगती है वो भी बिना मशक्कत। तो आज ही जान लीजिए कैसे।
एक्सेलरेटर : एक्सेलरेटर बाइक का एक अहम पार्ट है, लेकिन कई बार इसकी सेटिंग ठीक नहीं होती है जिसकी वजह से ये इंजन को ज्यादा रेस देने लगता है और आपको बाइक नार्मल स्पीड में भी ज्यादा रेस देती है। ऐसे में पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है। इसलिए एक्सेलरेटर की रेस वाली सेटिंग को ठीक करवा लेना चाहिए, इससे माइलेज बढ़ जाता है।
क्लच : कई बार क्लच वायर काफी ढीला हो जाता है, इसकी वजह से गियर बदलने में काफी दिक्कत होती है। इस वजह से सही तरीके से गियर नहीं लगता है और इंजन पर प्रेशर पड़ता है और आपकी बाइक का माइलेज कम होने लगता है। ऐसे में आपको क्लच वायर की सेटिंग ठीक रखनी चाहिए।
गियर : गियर के बगैर आपकी बाइक आगे नहीं बढ़ती है। आपको हमेशा गियर की ऑइलिंग और सेटिंग करवानी चाहिए। इससे गियर और इंजन के बीच सेटिंग सही रहती है और गियर अच्छी तरह से लगता है और आपकी बाइक अच्छा माइलेज देती है।
Published on:
29 May 2019 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
