27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलेट की छुट्टी कर देगी इंडियन की ये धाकड़ बाइक, लुक देखकर बन जाएंगे इसके फैन

भारत में ये बाइक 12 अगस्त को लॉन्च होने वाली है तो ऐसे में इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्राहक अब इसे खरीद पाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 11, 2018

indian cheiftain elite

बुलेट की छुट्टी कर देगी इंडियन की ये धाकड़ बाइक, लुक देखकर बन जाएंगे इसके फैन

नई दिल्ली: इंडियन मोटरसाइकल्स ने पिछले साल अपनी चीफटेन एलीट मोटरसाइकल को पेश किया था और अब ये बाइक जल्द भारत में लॉन्च की जाने वाली है, इस बाइक के लुक पर ख़ास ध्यान दिया गया है जिसे देखने के बाद कोई भी इसे खरीदना चाहेगा। आपको बता दें कि भारत में ये बाइक 12 अगस्त को लॉन्च होने वाली है तो ऐसे में इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्राहक अब इसे खरीद पाएंगे।

इन Scooters और Bikes पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, जल्दी करें बुक

Indian Chieftain Elite एक क्रूजर बाइक है जो अपने सेगमेंट की किसी अन्य बाइक से कहीं ज्यादा कारगर है, यह बाइक सड़क पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है और इसे चलाने में राइडर को बिलकुल भी मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।

नए अवतार में आई सबसे सस्ती सेडान Maruti Suzuki Dzire, 28.4 kmpl का देगी माइलेज

चीफटेन एलीट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

चीफटेन एक क्रूजर बाइक है जिसमें Thunderstroke 111 V-twin इंजन दिया गया है जो 1,811 CC का है। यह इंजन 3,000 rpm पर 161.6 nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि ये बाइक 100 bhp की पावर जेनरेट करेगी। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में बेचने के लिए कंपनी इस बाइक के सिर्फ 350 यूनिट्स ही बनाएगी।

नया Helmet खरीदने जा रहे हैं तो इन चीजों पर जरूर दें ध्यान वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं आप

आपकी पुरानी Car भी बन जाएगी हाइटेक, बस हमेशा साथ रखें ये पांच चीजें

चीफटेन में आपको टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 200 वॉट आॅडियो सिस्टम, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा चीफनेट में क्रूज कंट्रोल, फ्लेअर पावर विंडशील्ड, कीलेस एंट्री, रिमोट लॉकिंग सैडलबैग्स भी दिया जाएगा।

विंटेज कारों से लेकर Bentley जैसी सुपर लग्जरी कारों के शौकीन हैं जग्गू दादा, खरीद रखी है वो कार जो शाहरुख के पास भी नहीं