
ये मामूली बदलाव करने के बाद आपकी पुरानी ऑल्टो में मिलेगा मर्सेडीज वाला आराम
नई दिल्ली: जो लोग छोटी कार चलाते हैं उन्हें अक्सर कार के कंफर्ट में दिक्कत पेश आती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि छोटी कारों में बहुत सारे फीचर्स नहीं दिए जाते हैं जो महंगी और बड़ी कारों में होते हैं, ऐसे में इन कारों को चलाना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी कार में करवाने के बाद आपकी पुरानी कार में मर्सेडीज वाला कंफर्ट मिलने लगेगा।
थर्मो इलेक्ट्रिक सीट कवर: आप चाहें तो अपनी कार में थर्मो इलेक्ट्रिक सीट कर लगवा सकते हैं, ये बेहद सस्ते दाम में मिल जाते हैं साथ ही ये आपको सीट को ठंडा यी गर्म भी रख सकते हैं।
सीट मसाजर: बहुत से लोगों को कार की सीट पर बैठने पर पीठ में दर्द होने लगता है ऐसे में आप अपनी कार सीट में इलेक्ट्रिक मसाजर लगवा सकते हैं। ये इलेक्ट्रिक मसाजर आपको पीठ दर्द से निजात दिलाता है।
पोर्टेबल फ्रिज: आप चाहें तो अपनी कार में पोर्टेबल फ्रिज लगवा सकते हैं जिससे आप अपने ड्रिंक्स को इसमें ठंडा कर सकते हैं।
360 डिग्री कैमरा: आपको अपनी पुरानी कार में 360 डिग्री कैमरा जरूर लगवाना चाहिए क्योंकि इसकी मदद से आप हर दिशा में देख सकते हैं वो भी कार के अंदर बैठकर।
Published on:
10 Aug 2018 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
