अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor ) ने टीवी पर वीजे के तौर पर अपने करियर की शुरुआती की और उसके बाद सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्म लंदन ड्रीम्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आदित्य एक्शन रिप्ले और गुजारिश जैसे फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन ये सब भी फ्लॉप ही रहीं। आदित्य ने अपने करियर में आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म भी दी, लेकिन आज उनका करियर फ्लॉप हो चुका है। फ्लॉप करियर के बावजूद भी आदित्य बेहतरीन कारों और बाइक्स के शौकीन हैं और अक्सर इन वाहनों को चलाते हुए नजर आते हैं।