स्विट्जरलैंड के मशहूर टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर Roger Federer आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोजर का जन्म 8 अगस्त, 1981 को बेसल, स्विट्जरलैंड में हुआ। रोजर को बचपन से ही टेनिस खेलने का शौक था, जिस कारण वो इतने बड़े खिलाड़ी बन पाएं हैं। आज हम आपको रोजर के उस शौक के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। जी हां रोजर फेडरर को कारों का काफी शौक है और उनके गैराज में ये लग्जरी कारें खड़ी हैं।