नई दिल्ली: भले ही आज के बाइकर्स को जावा मोटरसाइकल का नाम भी ना पता हो लेकिन कभी इस बाइक का जलवा हुआ करता था। राजदूत और बुलेट जैसी बाइक्स के लिए टेरर मानी जाने वाली जावा की बाइक्स एक बार फिर से आज मार्केट में लॉन्च होने वाली है। बाइकर्स बिरादरी को इस बाइक का बेसब्री से इंतजार था और आज उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। लोग इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर होकर लॉन्चिंग से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त तक सकते हैं।