मिली जानकारी के अनुसार, इस बाइक को जुलाई, 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में ये बाइक कंप्लीट बिल्ट यूनिट यानी (सीबीयू) के तहत नहीं बल्कि पुणे स्थित कावासाकी प्लांट में बनाई जाएगी और काफी पार्ट्स जापान से मंगवाए जाएंगे। जो लोग सुपरबाइक को पसंद करते हैं उन्हें ये बाइक काफी पसंद आने वाली है। कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यानी (सीकेडी) असेंबल्ड होने की वजह से काफी सस्ती होगी, जिस कारण इस बाइक की बिक्री भी अधिक हो सकती है।