11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ रही है Ola की सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, कीमत हो सकती है इतनी

Ola Electric: इसी साल अगस्त में इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro की लॉन्चिंग के साथ इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कदम रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक बाइक और ज़्यादा किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Tanay Mishra

Nov 13, 2021

screenshot_2021-11-13_ola_electric_scooters.png

Ola Electric Scooters

नई दिल्ली। इसी साल 15 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro की लॉन्चिंग के साथ इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कदम रखा है। लॉन्चिंग के कुछ दिनों में ही ओला इलेक्ट्रिक के इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का पहला बैच पूरी तरह से बुक हो गया, जिसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू हो जाएगी। अब एक रिपोर्ट के अनुसार S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मिली बम्पर बुकिंग के बाद कंपनी देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके चलते कंपनी जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक बाइक और ज़्यादा किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में लॉन्च कर सकती है।

जनता तक पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य

ओला इलेक्ट्रिक देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप को बढ़ाने के लिए जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। ओला इलेक्ट्रिक के हाल ही में लॉन्च किए गए S1 और S1 Pro की कीमत सब्सिडी से पहले 99,999 रुपये और 1,29,999 रुपये है, जो कई लोगों के बजट से ऊपर हो सकती है। ऐसे में कंपनी ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए इससे कम कीमत का इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़े - देश में जल्द लॉन्च होंगे ये 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, मिलेगी 150Km तक की रेंज और कीमत होगी इतनी

कीमत

कंपनी की तरफ से लॉन्च किए जाने वाले नए और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत कितनी होगी, यह अभी कहा नहीं जा सकता। पर जनता तक पहुंच बढ़ाने के लिए इसकी कीमत S1 और S1 Pro की कीमत से कम हो सकती है ऐसे में कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 लाख से कम कीमत की रेंज में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि कीमत कम होने से इसमें अपेक्षाकृत कुछ कम फीचर्स मिल सकते हैं।
दूसरी तरफ कंपनी द्वारा लॉन्च की जाने वाली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से कुछ ज़्यादा हो सकती है, पर इसके साथ ही इसमें ज़्यादा पावरफुल बैट्री और फीचर्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़े - फ्यूल प्राइस की टेंशन दूर करेंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, बेहतरीन ड्राइविंग रेंज और कीमत बस इतनी