
एक बार चार्ज होकर 120 किमी चलेगी ये बाइक, बाकि फीचर्स जानकर हैरान हो जाएंगे आप
ओनिक्स(ONYX) ने हाल ही अपनी 2 नई इलेक्ट्रिक बाइक्स को लॉन्च किया है। ये ऐसी बाइक्स हैं जो दिखने में साइकल जैसी लगती हैं, असलियत में ये एक ताकतवर इलेक्ट्रिक बाइक है। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।
इन बाइक्स का लुक 70 और 80 के दशक में नजर आने वाली रेट्रो बाइक्स जैसा है। इस कंपनी ने अपनी बाइक्स के दो अलग-अलग वेरिएंट लॉन्च किए हैं पहला CTY और दूसरा RCR है। ये बाइक्स छोटे शहरों और हाइवे पर चलाने लायक बनाया गया है। पहली बाइक छोटे शहरों के लिए बनी है और दूसरी बाइक हाइवे के लिए बनी है।
इंजन और पावर
ONYX CTY
इस बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये बाइक्स माइलेज के मामले में सबसे आगे हैं। CTY वेरिएंट कम पावर वाला है और ये इसमें 48 वोल्ट की बैटरी दी गई है जो कि एक बार फुल चार्ज होकर 40-65 किमी की दूरी कर सकती है।
ONYX RTR
ओनिक्स RTR में 72 वोल्ट की बैटरी है जिसके साथ 5.4 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 7.2 एचपी की पावर जनरेट करने वाली ये बाइक एक बार चार्ज होकर 120 किमी की दूरी तय कर सकती है।
अधिकतम रफ्तार
इस बाइक की अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ओनिक्स CTY 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ओनिक्स RTR को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो ओनिक्स CTY में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलसीडी डिस्प्ले, स्मार्ट की हेडलाइट और यूएसबी 3.0 पोर्ट है। ओनिक्स की इस बाइक में एक फीचर्स ऐसा है कि ये बाइक बैटरी खत्म होने पर पैडल द्वारा भी चलाई जा सकती है।
ओनिक्स RTR एक पावरफुल बाइक है, जिसे हाइवे के लिए तैयार किया गया है। इस बाइक में पतले टायर्स, वायर व्हील और राउंड हेडलाइट दी गई हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो ओनिक्स CTY की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.27 लाख रुपये है।
ओनिक्स RTR की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.77 लाख रुपये है।
Published on:
25 Jun 2018 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
