
Hero motocorp ने इस बार अपने ग्राहकों के लिए lowest डाउन पेमेंट का ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपनी HF Deluxe बाइक पर इस बाइक पर इस ऑफर को पेश किया है। ऑफर के तहत महज 4999 रुपये की डाउन पेमेंट करके आप इस बाइक को अपने घर ले जा सकते हैं और बाकी की बची रकम को आप आसान EMI मे भुगतान कर सकते हैं। इस बाइक की कीमत 51 हजार रुपये से शुरू होती है। यह एक एंट्री लेवल बाइक है जोकि शानदार माइलेज के साथ आती है। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और इंजन डिटेल्स दे बाते में।
आकर्षक फीचर्स
Hero HF Deluxe का डिजाइन सिंपल जरूर है लेकिन यह आकर्षक भी करती है। बाइक के लुक बेहतर करने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। बात अगर फीचर्स की करें तो इस बाइक में मेटल ग्रैब रेल, ब्लैक थीम पर बेस्ड एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स दिए हैं। इस बाइक में 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
किफायती इंजन, शानदार माइलेज
नई HF 100 में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है, जो कि 8.36PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, वैसे अब यह फीचर स्टैण्डर्ड है। फ्यूल इंजेक्शन की मदद से माइलेज काफी बेहतर मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 83km की माइलेज देती है। लेकिन हीरो मोटोकॉर्प की मानें तो उनके कुछ ग्राहकों ने इस बाइक से 100 kmpl की माइलेज (माइलेज प्रतियोगिता में )का दावा किया है। बाइक का कुल वजन 110 किलोग्राम है, इसके अलावा इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है।
Bajaj CT100 से होगा मुकाबला
Hero HF Deluxe का सीधा मुकाबला Bajaj CT100X बाइक से होगा । इंजन की बात करें तो इस बाइक में 115cc का इंजन लगा है जोकि 8bhp की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 104 Kmpl तक की माइलेज दे सकती है। बाइक के फ्रंट और रियर में 17 इंच के टायर्स दिए गये हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। Bajaj CT100X एक्स-शो रूम कीमत 58 हजार रुपये से शुरू होती है।
Published on:
14 Mar 2022 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
