
Royal Enfield Hunter 350
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक हंटर 350 को लॉन्च किया था, अब कंपनी ने अपनी इस किफायती मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। हंटर 350 को कंपनी ने थाईलैंड में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। यह बाइक कुल तीन वेरिएंट्स में पेश की गई है, जिसमें एंट्री लेवल मॉडल हंटर 350 रेट्रो की कीमत 1,49,900 रुपये, मेट्रो की कीमत 1,63,900 रुपये है और टॉप-स्पेक मेट्रो रेबेल की कीमत 1,68,900 रुपये तय की गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार दी गई हैं। जिन ग्राहकों ने मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग कर ली है, उन्हें बाइक मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि, बाद में बुक करने वाले ग्राहकों को नए हंटर 350 की सवारी के लिए कुछ दिनों का और इंतज़ार करना होगा।
नई Hunter 350 को कंपनी ने अपने अत्याधुनिक जे-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, इसमें दिए गए इंजन का इस्तेमाल कुछ समय पहले रॉयल एनफील्ड ने अपने मेट्योर 350 में किया था। इसी इंजन को तब नई-जेन क्लासिक 350 मोटरसाइकिल में भी दिया गया था। हंटर में दिया गया इंजन 20.4 पीएस की पावर और 27 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।
रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक होने के बावजूद, हंटर 350 में ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम, डुअल-चैनल ABS और एक डिजिटल-एनालॉग मीटर कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। हंटर को कंपनी ने युवाओं के जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है। इसकी सीट की ऊंचाई को 790 मिमी है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 150.5 मिमी तक फैला हुआ है। हंटर 350 का व्हीलबेस 1370 मिमी है, जबकि बाइक 181 किलोग्राम की इस बाइक में ट्विन-पिस्टन फ्लोटिंग कैलीपर के साथ फ्रंट 300 मिमी Disk ब्रेक मिलता है, और पीछे की तरफ 270 मिमी ब्रेक दिया गया है।
इस बाइक में कंपनी ने जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है पुराने-क्लासिक मॉडल जैसा है। अन्य फीचर्स में रेगुलर ट्यूबलर ग्रैब रेल और सिंगल-पीस सीट, ब्लैक-आउट साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट सिस्टम, पुराने क्लासिक से लिया गया स्विचगियर, अंडाकार आकार का हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स और सर्कुलर हैलोजन टेल लैंप मिलते हैं। इस बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रतिघंटा है और ये कई अलग-अलग रंगों के साथ बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Published on:
22 Aug 2022 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
