2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रॉयल एनफील्ड ने भारत में इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल जीटी650 बाइक को किया लॉन्च

दोनों मोटरसाइकिलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए ऑइल कूलर के साथ 650 सीसी के दो एयर कूल्ड इंजन दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Nov 20, 2017

Royal enfield

आॅटोमोबाइल कंपनी रॉयल एनफील्ड नेरविवार को पुणे में अपने वार्षिक राइडर मेनिया में सैकड़ों मोटरसाइकिल प्रेमियों के सामने इंटरसेप्टर जीटी 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बाइक को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को इस माह बीते 7 नवंबर को इटली के मिलान में संपन्न हुए EICMA 2017 में पेश किया था।

दोनों मोटरसाइकिलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए ऑइल कूलर के साथ 650 सीसी के दो एयर कूल्ड इंजन दिए गए हैं। इस इंजन के साथ ये दोनों बाइक्स् 7100 आरपीएम पर 47 पीएस की पॉवर और 4000 आरपीएम पर 52 न्यूटन मीटर की टॉर्क जनरेट करती है। नए इंटरसेप्टर में छह स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं, जिसे खासतौर पर इस मोटरसाइकिल के लिए विकसित किया गया है।

गियरबॉक्स 'स्लिप/अस्टिट' क्लच द्वारा संवर्धित है, जो ट्रैफिक में मोटरसाइकिल को आसानी से चलाने में मदद करता है और गियर कम करते समय व्हील-हॉप से भी बचाता है। यह सुविधा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल में पहली बार दी गई है। मोटरसाइकिल में एबीएस सहित आगे और पीछे Disc ब्रेक दिए गए हैं। इसमें आगे और पीछे 18 इंच के पिरेली टायर हैं और दो शॉक अब्जॉर्बर मौजूद हैं।

जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मौजूदा कॉन्टिनेंटल जीटी 535 की तरह ही दिखती है। जीटी 650 में वहीं हेडलैंप और ईंधन टैंक दिए गए हैं, जो जीटी 535 में हैं। गाड़ी के पिछले हिस्से में कुछ बदलाव किया गया है। दो नई मोटरसाइकिलों के लॉन्च के बाद रॉयल एनफील्ड के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ लाल ने कहा, "दोनों इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मूल्य और रखरखाव के मामले में भारत में आसानी से उपलब्ध होंगे।"

उन्होंने कहा कि दोंनों नई मोटरसाइकिलें मार्च या अप्रैल से शोरूम में उपलब्ध होंगी। मोटरसाइकिलों की कीमत बताए बिना लाल ने संकेत दिए कि ये तीन से 3.5 लाख रुपये के बीच उपलब्ध होंगी। वहीं रॉयल एनफील्ड के प्रैजिडेंट रुद्रातेज सिंह (रुडी) का कहना है कि कॉन्टिनेंटल GT 650 ट्विन को पहली बार 2013 में लॉन्च किया गया था। इसने कंपनी के नाम और पोजीशन को मार्किट में बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है।