18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक राइड के दौरान ब्रेक्स लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा एक्सीडेंट

बाइक चलाना तो सभी को काफी पसंद है, पर सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि बाइक को सेफ्टी के साथ चलाया जाएं। बाइक में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स होते हैं। इनमें ब्रेक्स भी शामिल हैं। हालांकि बाइक में ब्रेक्स लगाते समय कुछ नातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।

2 min read
Google source verification
bike_ride.jpg

Bike ride

भारत में बाइक यानि की मोटरसाइकिल को डेली कम्यूट के लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा बाइक का इस्तेमाल डेली कम्यूट के लिए करता है। बाइक टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज़्यादा चलने वाला व्हीकल है और इसे काफी पसंद किया जाता है। हालांकि बाइक चलाते समय काफी सावधानी रखनी भी ज़रूरी है। बाइक चलाते समय लापरवाही रखने से एक्सीडेंट होने की रिस्क भी होती है। बाइक में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए गए होते हैं। इनमें ब्रेक्स भी शामिल हैं। ब्रेक्स का काम बाइक को रोकना होना है। जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है, बाइक के चलने की प्रोसेस को ब्रेक करने के लिए ब्रेक्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ब्रेक्स का इस्तेमाल करते समय भी काफी सावधानी रखनी ज़रूरी है।

इन बातों का रखें ध्यान

बाइक चलाते समय ब्रेक्स का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। इससे एक्सीडेंट की रिस्क कम हो जाती है। आइए उन ज़रूरी बातों पर नज़र डालते हैं।

1. तेज़ स्पीड में न लगाएं ब्रेक्स

बाइक चलाते समय कभी भी तेज़ स्पीड में ब्रेक्स नहीं लगाने चाहिए। इससे बाइक के फिसलने या पीछे से उछलने का रिस्क रहता है। ऐसे में हमेशा बाइक की स्पीड कम करके ही ब्रेक्स लगाने चाहिए।


यह भी पढ़ें- ये हैं देश की टॉप 3 4WD एसयूवी, जानिए फीचर्स और कीमत

2. एक साथ दोनों ब्रेक्स लगाएं

बाइक चलाते समय जहाँ तक हो सके एक साथ आगे और पीछे के ब्रेक्स लगाने चाहिए। इससे बाइक की ब्रेकिंग में बैलेंस रहता है।

3. अचानक से न लगाएं आगे का ब्रेक

बाइक के आगे के ब्रेक में पीछे के ब्रेक के मुकाबले ज़्यादा पावर होती है। ऐसे में अचानक से आगे का ब्रेक लगाने से बाइक के पीछे वाला टायर उठने की रिस्क रहती है। इसलिए कभी भी अचानक से बाइक के आगे का ब्रेक नहीं लगाना चाहिए।

4. सामने वाले व्हीकल से डिस्टेंस मेंटेन रखते हुए लगाएं ब्रेक्स

हमेशा अपने से सामने चल रहे व्हीकल से सही डिस्टेंस मेंटेन रखते हुए ही ब्रेक्स लगाने चाहिए। इससे सामने वाले व्हीकल से टकराने की रिस्क नहीं रहती।

5. घबराएं नहीं

बाइक चलाते समय जब भी ब्रेक्स लगाने की ज़रुरत हो, बिना घबराएं ब्रेक्स का इस्तेमाल करें। इससे एक्सीडेंट की रिस्क कम होती है।

यह भी पढ़ें- स्टीम कार वॉश है वॉटर कार वॉश से ज़्यादा फायदेमंद, जानिए कैसे


बड़ी खबरें

View All

बाइक

ऑटोमोबाइल

ट्रेंडिंग