11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टीम कार वॉश है वॉटर कार वॉश से ज़्यादा फायदेमंद, जानिए कैसे

Benefits Of Steam Car Wash: कार को पानी के अलावा भी धोया जा सकता है। सुनकर कई लोगों को हैरानी हो सकती है, पर यह सच है। कार वॉश करने का ऐसा तरीका जिसमें पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, उसे स्टीम कार वॉश कहते हैं। कार वॉश का यह तरीका काफी फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Feb 2023, 2:18 PM IST

steam_car_wash.jpg

Steam Car Wash

कार को साफ और चमचमाती कंडीशन में हर कोई रखना चाहता है। इसके लिए टाइम टू टाइम कार वॉश काफी ज़रूरी है। ज़्यादातर लोगों को कार वॉश का सिर्फ एक ही तरीका पता होता है। वो तरीका है वॉटर कार वॉश (Water Car Wash) यानि की कार को पानी से धोना। हालांकि इससे कार साफ तो हो जाती है, पर कई बार कुछ गंदगी रह जाती है। कार वॉश का एक और तरीका भी होता है जिसके बारे में बहुत से लोगों को नहीं पता होता। इस तरीके को स्टीम कार वॉश (Steam Car Wash) कहते हैं। स्टीम वॉश में कार को पानी से नहीं, बल्कि स्टीम से साफ किया जाता है। इसमें कार वॉश के लिए हीट और प्रेशर का इस्तेमाल किया जाता है और यह तरीका काफी फायदेमंद भी होता है। हालांकि यह वॉटर वॉश के मुकाबले महंगा होता है, पर ज़्यादा काम का भी।

वॉटर वॉश से ज़्यादा फायदेमंद

स्टीम कार वॉश को वॉटर कार वॉश से ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इसकी वजह।

1. पानी की होती है बचत

पानी से कार को वॉश करने में पानी की काफी बर्बादी होती है। ऐसे में स्टीम कार वॉश में हीट और प्रेशर से कार को साफ करने से पानी की बचत होती है।


यह भी पढ़ें- मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी बिलकुल दिक्कत

2. सारी गंदगी हो जाती है साफ


वॉटर कार वॉश से कई बार कार में कुछ गंदगी रह जाती है। पर स्टीम कार वॉश से कार की बाहरी सारी गंदगी अच्छे से साफ हो जाती है।

3. बिना किसी निशान के होती है कार की विंडो साफ

वॉटर कार वॉश से कार की विंडो पर पानी के निशान पड़ जाते हैं। पर स्टीम कार वॉश में यह दिक्कत नहीं होती। स्टीम कार वॉश से कार विंडो बिना किसी निशान के अच्छे से साफ हो जाती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में परेशानी से बचने के लिए कार वॉश के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, जानिए डिटेल्स

4 आसानी से एक्सेस नहीं होने वाले पार्ट्स भी हो जाते हैं साफ

वॉटर कार वॉश से कार के कई पार्ट्स बिना साफ हुए ही रह जाते हैं। इसकी वजह है कार के कुछ पार्ट्स ऐसे होते हैं जिन्हें पानी के ज़रिए आसानी से एक्सेस नहीं किया जा सकता है। पर स्टीम कार वॉश में यह परेशानी नहीं रहती। स्टीम कार वॉश से कार के ऐसे पार्ट्स जो आसानी से एक्सेस नहीं किए जा सकते, उन्हें भी सही से साफ किया जा सकता है।

5. जर्म्स का खात्मा

वॉटर कार वॉश से कार के जर्म्स (कीटाणु) नहीं जाते। पर स्टीम कार वॉश से कार से सभी जर्म्स का खात्मा हो जाता है और कार पूरी तरह से जर्म-फ्री हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Kia की सेल्स बढ़ी 48%, पिछले महीने देश में बेच डाली इतने हज़ार गाड़ियाँ....