हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कार हमेशा चमचमाती हुई बनी रहे, साफ रहे और नई जैसी दिखे। इसके लिए कार की सही केयर बहुत ही ज़रूरी है। कार के लुक्स और क्लीनलीनेस को बनाए रखने के लिए कार को सही से साफ रखना और उसकी केयर काफी ज़रूरी है। कार को साफ रखने के लिए इसकी टाइम टू टाइम वॉश (धुलाई) ज़रूरी है। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि कार को धोना काफी आसान होता है और इसके दौरान कुछ खास ध्यान रखने की ज़रुरत नहीं होती, पर ऐसा नहीं है। कार को धोते समय काफी सावधानी रखनी ज़रूरी होती है। और जब सर्दियों का मौसम हो, तब कार वॉश के दौरान और भी ज़्यादा सावधानी रखना ज़रूरी है।