बेची इतने हज़ार गाड़ियाँ....
जनवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट के पेश होते ही देश में किआ की सेल्स में स्थिति भी सामने आ गई है और यह स्थिति काफी अच्छी है। किआ इंडिया (Kia India) ने जनवरी 2023 में बेहतरीन सेल्स की और 28,634 गाड़ियाँ बेची। पिछले दो साल में किआ की गाड़ियाँ भारत में तेज़ी से पॉपुलर हुई हैं और यह सिलसिला जारी रहने वाला है। इसी बात को देखते हुए कंपनी भारत में अपने लाइनअप को बढ़ाने पर काम कर रही है।