तेज़ी से एडवांस होती टेक्नोलॉजी का असर हर जगह देखने को मिलता है। ऑटोमोबाइल सेक्टर भी एडवांस टेक्नोलॉजी से अछूता नहीं रहा है। एडवांस हो रही टेक्नोलॉजी की वजह से आजकल की गाड़ियों में कई तरह के बेहतरीन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स के कई फायदे होते हैं और इनकी मदद से ड्राइवर के साथ ही पैसेंजर्स को सुविधा तो होती है ही, साथ ही ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी शानदार बनता है। इन्हीं फीचर्स में से एक है क्रूज़ कंट्रोल (Cruise Control) फीचर। यह काफी काम आने वाला फीचर है।