कार में दो तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं। इनमें से सबसे ज़्यादा और सामान्य तौर पर मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स (Manual Transmission Gearbox) गाड़ियों में इस्तेमाल किया जाता है। भारत में ज़्यादातर लोगों के पास मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार ही होती हैं। यूँ तो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (Automatic Transmission) को मैनुअल ट्रांसमिशन से आसान माना जाता है, पर फिर भी देश में मैनुअल ट्रांसमिशन ज़्यादा पॉपुलर है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार अपेक्षाकृत सस्ती भी आती है। पर इन्हें ड्राइव करते समय भी परेशानी हो सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए ड्राइविंग के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है।