
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने खरीदी BMW की ये अनोखी Bike, जानें फीचर्स और कीमत
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कारों का शौक है ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन उन्हें बाइक्स का शौक है ये बात भी अब सामने आ गई है। जी हां हाल ही में सौरव ने बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस ( bmw g 310 gs ) बाइक खरीदी है। इस बाइक को खरीदने वाले सौरव पहले भारतीय सेलेब्रिटी बने हैं। बीएमडब्ल्यू की ये बाइक पिछले साल भारत में लॉन्च हुई थीं। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।
वर्तमान में बीएमडब्ल्यू भारत में बीएमडब्ल्यू एफ 750 जीएस ( BMW F 750 GS ), बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर ( BMW S 1000 RR ), बीएमडब्ल्यू एफ 850 जीएस ( BMW F 850 GS), बीएडब्ल्यू आर नाइन टी ( BMW R nineT ), बीएडब्ल्यू आर नाइन टी स्क्रैंबलर ( BMW R nineT Scambler ) , बीएडब्ल्यू आर नाइन टी रेसर ( BMW R nineT Racer ), बीएमडब्ल्यू के 1600 बी ( BMW K 1600 B ) और बीएमडब्ल्यू आर 1200 जीएस ( BMW R 1200 GS ) को बेचती है। बीएमडब्ल्यू जी 310 आर 3 अलग-अलग कलर विकल्पों के मौजूद है। इस बाइक को ब्राजील, जर्मनी और थाईलैंड के बाद भारत में बनाया जा रहा है।
इन बाइक्स से है मुकाबला
भारत में बीएमडब्ल्यू जी 310 आर का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरआर 310 ( TVS Apache RR 310 ), केटीएम ड्यूक 390 ( KTM Duke 390 ) और बेनेली टीएनटी 300 ( Benelli TNT 300 ) जैसी बाइक्स से है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो बीएमडब्ल्यू जी 310 आर ( BMW G 310 R ) और बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस ( BMW G 310 GS ) में 313 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इन दोनों मॉडल्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, टुब्यूलर स्टील फ्रेमस और फाइव स्पोक व्हील दिए गए हैं। बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस की खरीद पर अनलिमिटेड किमी के साथ 3 साल की वारंटी दी जा रही है। इस वारंटी को 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इन दोनों बाइक्स को तमिलनाडु के टीवीएस प्लांट में बनाया जा रहा है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो BMW की इस दमदार बाइक की एक्स शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये है।
Published on:
10 Feb 2019 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
