
लॉन्चिंग से पहले लीक हुई Suzuki Gixxer 250 की सारी डीटेल्स, धमाकेदार फीचर्स से होगी लैस
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki आगामी 20 मई को Gixxer 250 लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इस बाइक की लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स और इसका लुक सबके सामने आ गया है। लीक हुई तस्वीरों और डीटेल्स से पता चला है कि इस बाइक का नाम Suzuki Gixxer SF 250 होगा। यह बाइक अपनी लॉन्चिंग के बाद Bajaj Pulsar RS200 , Yamaha Fazer 25 और honda cbr 250r जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देने वाली है क्योंकि इसका लुक्स और इसके फीचर्स जबरदस्त हैं।
लीक हुई तस्वीरों में ये बाइक बेहद ही स्टाइलिश और स्पोर्टी लग रही है। इस बाइक को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बेहद ही आकर्षक और स्पोर्टी है। ये बाइक युवाओं को काफी पसंद आएगी।
जानें क्या हैं फीचर्स
लीक हुई जानकारी के मुताबिक़ इस बाइक में 249cc का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड SOHC इंजन दिया गया है, जो 9000 rpm पर 26 bhp का पावर और 7500 rpm पर 22.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो suzuki Gixxer SF 250 में फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा वहीं इसमें डुअल चैनल एबीएस ( ABS ) दिया गया है जो बाइक को कंट्रोल में रखेगा। इस बाइक की कीमत तकरीबन 1.50 लाख रुपये हो सकती है।
Published on:
12 May 2019 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
