
2 नए रंगों में मिलेगी Suzuki GSX 750, फीचर्स अपडेट लेकिन कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
नई दिल्ली:सुजुकी ने भारत में GSX-S750 के 2019 एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को 2 नए रंगो में लॉन्च किया है। सुजुकी GSX-S750 को दो नए रंग विकल्प मेटैलिक मेट ब्लैक तथा पर्ल ग्लेशियर वाइट में लाया गया है तथा बाइक में अपडेट्स ग्राफिक्स का प्रयोग किया गया है।
सुजुकी GSX-S750 में 749cc लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 112 बीएचपी का पॉवर तथा 81 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।
2019 सुजुकी GSX-S750 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 3 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए है तथा पहियों पर ब्रिजस्टोन Battlax S21 टायर लगाए गए है। भारत में यह बाइक कावासाकी Z900 तथा ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल S को कड़ी टक्कर देता है।
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के वॉइस प्रेसीडेंट देवाशीष हांडा ने कहा कि "हम सुजुकी GSX-S750 के 2019 एडिशन को दो नए रंगों में स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ उपलब्ध कराकर बेहद खुश है यह इस बाइक को और कर्स्व्ह और स्टाइलिश बनाएगा।"
सस्पेंसन के लिए सुजुकी GSX-S750 में फ्रंट में KYB अपसाइड डाउन फोर्क तथा रियर में मोनोसॉल ऑब्सर्वर दिए गए है।
Published on:
18 Apr 2019 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
