वैसे तो क्यूट के बारे में लगभग सभी बातें पहले ही सामने आ चुकी हैं फिर भी आपको बता दें कि 4 लोगों के सीटिंग अरेंजमेंट वाली इस कार की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इस कार में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल DTSi इंजन दिया गया है। यह इंजन 5,500rpm पर 13 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। वहीं 4,000rpm पर यह इंजन 18.9 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं सीएनजी वेरियंट की बात करें तो यह 5,500rpm पर 11 बीएचपी का पावर देने के साथ 4,000rpm पर 16.1 एनएम का टॉर्क प्रड्यूस करता है।