सुज़ुकी V-Storm के फीचर्स
सुज़ुकी वी-स्ट्रोम 650 में 645cc का लिक्विड-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक, 90-डिग्री, V-ट्विन इंजन लगाया है जो इसे जबरदस्त ताकत देता है। इसका इंजन 8800 rpm पर 70 bhp पावर और 66 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में कास्ट एल्युमीनियम व्हील्स के साथ ब्रिजस्टोन बेटलविंग टायर्स दिए गए हैं जो बाइक को स्टेबल रखते हैं और फिसलन में भी बाइक को गिरने नहीं देते हैं। इस बाइक को लेकर आप मैदानी इलाकों में भी जा सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में वी-स्टॉर्म की एक्स शोरूम कीमत 6 से 7 लाख के बीच हो सकती है।