8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 70 हजार रुपये से भी कम में मिल रही हैं ये Bikes, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

हम आपको चार ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो कि कीमत, लुक और स्टाइल के मामले में काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 22 Oct 2018, 11:21 AM IST

bike

महज 70 हजार रुपये से भी कम में मिल रही हैं ये Bikes, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर आप ऐसी बाइक खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं जो कि लुक और स्टाइल में शानदार और कीमत के लिहाज से बजट में फिट बैठे। हम आपको चार ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो कि कीमत, लुक और स्टाइल के मामले में काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकती हैं।

हीरो ग्लैमर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 124.7 सीसी का एयरकूल्ड 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 11.4 बीएचपी की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक में एलईडी टेल लैंप, रियर चौड़े टायर, डिजिटल एनालॉग मीटर, आई3एस सिस्टम, सेल्फ स्टार्ट, पावर ब्रेक, एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 62 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 62,500 रुपये है।

होंडा सीबी शाइन एसपी
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 125 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 10.16 बीएचपी की पावर और 10.30 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक में नए बॉडी डेकल्स, ऐनलॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 5 स्पीड गियरबॉक्स, टेलिस्कोपिक फॉर्क्स, रियर ट्विन शॉक्स, फ्रंट पावर ब्रेक, सीबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 70 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 63,300 से 65,786 रुपये तक है।

बजाज पल्सर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 149 सीसी का डीटीएस-आई इंजन है जो कि 14 पीएस की पावर और 13.4 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक में 17 इंच एलॉय व्हील दिए गए हैं। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 65 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 64,998 रुपये है।

यामाहा एसजेड-आरआर वी 2.0
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 149 सीसी का 4 स्ट्रोक एसओएचसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 11.90 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस बाइक में 245 मिमी पावर ब्रेक, 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 65 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 68,803 रुपये है।