
70 लाख लोगों ने खरीदी Honda की ये सस्ती बाइक, कीमत इतनी कम जानकार उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली: Honda की बाइक्स को भारत में बेहद पसंद किया जाता है और लोग इन्हें जमकर खरीदना पसंद करते हैं। आपको बता दें Honda कंपनी ने हाल ही में अपनी एक बजट बाइक को लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया है। दरअसल ये ऐलान Honda की पॉपुलर 125cc कम्यूटर बाइक CB शाइन को लेकर किया गया है जिसके मुताबिक़ यह बाइक 70 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि इस बाइक को लोग धड़ल्ले से खरीद रहे हैं।
आपको बता दें कि 125 सीसी सेगमेंट में मौजूद किसी और बाइक को खरीदने की बजाय लोग इस बाइक को खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं ऐसे में अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए बेहद ही ख़ास है। इस बाइक की खासियत यह है कि ये बेहद सस्ती होने के साथ ही लो मेंटेनेंस है और इसी वजह से लोग इसे खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाते हैं।
जानिए क्या है इसकी खासियत
Honda CB शाइन में 124.73cc का ईको टेक्नोलॉजी (HET) से लैस एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500 rpm पर 10.16bhp की पावर और 5500 rpm पर 10.30Nm का टॉर्क जनरेट करता है। मार्केट में इस बाइक के तीन वेरिएंट मौजूद हैं जिनमें CB शाइन (ड्रम ब्रेक्स) की कीमत 57,683 रुपये (एक्स शोरूम), सीबी शाइन (पॉवर ब्रेक्स) की कीमत 59,997 रुपये (एक्स शोरूम) और सीबी शाइन (पॉवर ब्रेक्स के साथ CBS) की कीमत 62,903 रुपये (एक्स शोरूम) है।
Published on:
01 Nov 2018 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
