होंडा कंपनी ने गुरुवार को बताया कि होंडा सीबी शाइन की एक माह की घरेलू बिक्री इस साल अगस्त में अब तक सबसे ज्यादा है। इस बाइक की कुल 108790 यूनिट्स बिकी हैं और 2017 अगस्त में सिर्फ 94,748 सीबी शाइन बाइक बिकी थीं। होंडा की 125 सीसी बाइक्स की बिक्री पिछले साल 4,32,984 यूनिट थी जो इस साल 14 प्रतिशत बढ़ कर 4,95,315 यूनिट हो गई है। इस सेग्मेंट में अप्रैल से अगस्त 2018 तक 945,733 यूनिट बिकी हैं।