7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

54 हजार की कीमत वाली ये बाइक एक लीटर में चलती है 110 km, हैवी ट्रैफिक में थकने नहीं देती!

एक बाइक ऐसी भी है जोकि अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज भी देती है। जी हां हम बात कर रहे हैं TVS Sport बाइक के बारे में जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 110.12 kmpl की माइलेज देने का दम रखती है।

2 min read
Google source verification
2023_tv_sport.jpg

देश में पेट्रोल की कीमतें लगातर बढ़ रही हैं, जिसकी वजह से अब तो बाइक चलाना भी जेब पर काफी भारी पड़ रहा है। औसतन एक 100cc से लेकर 125cc इंजन वाली बाइक्स करीब 50-65 kmpl की माइलेज निकाल देती हैं। जबकि कंपनियां तो इससे भी ज्यादा का दावा करती हैं। लेकिन एक बाइक ऐसी भी है जोकि अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज भी देती है। जी हां हम बात कर रहे हैं TVS Sport बाइक के बारे में जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 110.12 kmpl की माइलेज देने का दम रखती है। आप शायद यकीन न करें लेकिन टेस्ट रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है।आइये जानते हैं...

110.12 kmpl की माइलेज का दावा

TVS Sport में 110cc का इंजन लगा है जोकि 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ET-Fi टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक 15 फीसदी की ज्यादा माइलेज देती है। एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के मुताबिक इस बाइक ने माइलेज का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

रिकॉर्ड के मुताबिक TVS Sport एक लीटर में 110.12 kmpl की माइलेज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है। बाइक में लगे फ्रंट और रियल सस्पेंशन अच्छे हैं जोकि खराब रास्तों पर अपना काम आसानी से कर जाते हैं।

यह भी पढ़ें: अगर रोजाना करते हैं 50km से ज्यादा का सफ़र, तो ये किफायती बाइक्स निभाएगी आपका साथ! कीमत 57 हजार से शुरू

बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ Sync की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है और यही वजह है कि लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं।

बाइक की राइड क्वालिटी आरामदायक है इसलिए डेली यूज़ के दौरान यह बाइक काफी बेहतर रहती है। तो अगर आप एक बढ़िया माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं तो TVS Sport आपके लिए फिट है। कीमत की बात करें तो नोएडा (उत्तर प्रदेश) में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 53,875 रुपये से शुरू होती है