नई दिल्ली: अपनी शानदार क्रूजर बाइक्स के लिए मशहूर अमेरिकन बाइक कम्पनी UM जल्द ही अपनी क्रूजर बाइक UM ड्यूटी 230 को भारत में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि नोएडा में हुए ऑटो एक्सपो 2018 में इस बाइक को लॉन्च किया गया था जिसके बाद अब जानकारी मिली है कि कंपनी इसे सितंबर तक सड़कों पर उतार सकती है। जब से इस बाइक को ऑटो एक्सपो में दिखाया गया है तभी से लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।