वैसे तो मोटरसाइकिल लोगों की सुख और सुविधाओं की लिए बनाई गई हैं, लेकिन जब ये खराब हो जाती हैं तो बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है। अगर आप रास्ते में जा रहे हैं और बीच में आपकी बाइक का सेल्फ और किक किसी ऐसी जगह काम करना बंद कर दे जहां आस-पास कोई मैकेनिक भी न हो तो ऐसे में आप क्या करेंगे। आप बाइक को खींच कर मैकेनिक के पास लेकर जाएंगे और इस दौरान बहुत मेहनत और मशक्कत करनी होगी। जाहिर सी बात है मैकेनिक बाइक को स्टार्ट करने के लिए कुछ न कुछ चार्ज तो जरूर लेंगे। आज हम आपको ऐसी स्थिति में बाइक स्टार्ट करने के लिए खास ट्रिक बता रहे हैं, जिससे अपनी बाइक को बिना किक और सेल्फ के स्टार्ट कर पाएंगे।