8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पल्सर, करिज्मा की टक्कर में यामाहा की नई बाइक

250 सीसी 2 सिलेंडर इंजन से लैस यह स्ट्रीट बाइक दुनिया के कई देशों में मिलेगी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jun 08, 2015

Yamaha MT25

Yamaha MT25

नई दिल्ली। जापानी बाइक
निर्माता यामाहा ने अपनी 250 सीसी सेगमेंट वाली बाइक्स में इजाफा करते हुए नई बाइक
लॉन्च की है। कंपनी ने यह बाइक यामाहा एमटी25 नाम से फिलहाल इंडोनेशिया में उतारी
है। यह पहले से उपलब्ध एमटी25 बाइक का नया वर्जन है जो एक ग्लोबल मॉडल है। कंपनी के
मुताबिक यह बाइक दुनिया के कई देशों में उपलब्ध होगी।


यह भी देखें- महिन्द्रा ला रही है अब तक के सबसे पावरफुल स्कूटर

ये है खास बातें
नई
Yamaha MT-25 को स्पोर्टस बाइक्स एमटी-09 तथा एमटी-07 के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया
है। दिखने में अग्रेसिव लगने वाली इस बाइक में 250 सीसी, 2 सिलेंडर इंजन लगा है।
शहरों की सड़कों पर बेहतर राइडिंग के लिए इसमें मैस फॉरवर्ड सिहोयूटी डिजायन देने
समेत इसका वजन कम रखा गया है। इस बाइक का कुल वजन 165 किलोग्राम है जो इसके सेगमेंट
की अन्य बाइक्स से काफी कम है।

यह भी देखें- भारत में उपलब्ध 2 लाख रूपए से कम की टॉप 5 टूरिंग बाइक्स

पल्सर, करिज्मा को टक्कर
माना जा रहा है
नई यामाहा एमटी25 को भारत में इसी साल लॉन्च किया जा रहा है। फीचर्स और परफोर्मेश
के मामले में यह बाइकको हीरो मोटोकॉर्प करिज्मा तथा बजाज पल्सर 200एएस की टक्कर का
माना जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य इंडोनेशिया में इस बाइक की 10000 यूनिट् एक साल
में बेचने का है।

ये भी पढ़ें

image