
नई दिल्ली: Bajaj Auto अपने अपकमिंग स्कूटर को लेकर लगातार चर्चा में है।और फाइनली आज एक इवेंट के दौरान इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। आपको बता दें कि इसे इलेक्ट्रिक अवतार में चेतक की वापसी माना जा रहा है और कंपनी ने इसे chetak chicv नाम दिया है। आपको बता दें कि ये कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा और कंपनी इसे बजाज के नये इलेक्ट्रिक स्कूटर अर्बनाइट”(Urbanite) ब्रांड के अन्तर्गत लॉन्च करेगी।
बजाज ऑटो ने चेतक (Chetak) का प्रोडक्शन 2006 में बंद कर दिया था। बजाज का फोकस स्कूटर की बजाए बाइक्स बनाने पर शिफ्ट हो गया। लेकिन अब एक बार फिर से कंपनी ने स्कूटर मार्केट पर फोकस करने के लिए अपने फ्लैगशिप स्कूटर को री लॉन्च करने का ऐलान किया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस स्कूटर में क्या खास है।
इन फीचर्स से लैस होगा स्कूटर-
लीक हुई फोटो के मुताबिक चेतक चिक में चौड़े फ्रंट ऐप्रन, कर्व साइड पैनल और बड़े रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील, फ्रंट व रियर disc ब्रेक, LED हेडलैम्प और टेल लैम्प्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) मिलेगा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बैटरी रेंज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
कीमत-इस स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं डिलीवरी की बात करें तो इसकी डिलीवरी कई फेज में की जाएगी। कंपनी सबसे पहले इसे अपने होम टाउन पुणे और बैंगलोर में उपलब्ध कराएगी उसके बाद देश के अन्य शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी ।
Updated on:
16 Oct 2019, 11:48 AM IST
Published on:
16 Oct 2019, 11:47 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.