4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 बड़े बदलावों के साथ आ रही है New Hyundai I20, जानने के लिए पढ़ें

जल्द लॉन्च होगी Hyundai i20 भारतीय मार्केट से ग्लोबल लेवल पर होगी लॉन्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 15 Oct 2019, 5:41 PM IST

hyundai-elite-i20-image-14710.png

नई दिल्ली: Hyundai i10 neos के बाद अब कंपनी i20 के नए वर्जन पर काम कर रही है। कुछ समय पहले इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai i20 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाली ये कार इन बदलावों के साथ ऑटो मोबाइल सेक्टर में धूम मचाएगी। चलिए आपको बताते हैं इन बदलावों के बारे में -

धाकड़ होगा इंजन-

नई Hyundai i20 हैचबैक 1.2 लीटर, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ कंटीन्यू रहेगी। इसका पावर और टॉर्क मौजूदा मॉडल जितना ही रह सकता है, BS-6 एमिशन रेगुलेशंस पूरा करने के लिए इसे अपग्रेड किया जाएगा। कयास हैं कि अपडेटेड i20 में 1.4 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी आ सकता है। इसके अलावा, कंपनी इस हैचबैक को DCT ऑटोमैटिक के साथ ऑफर कर सकती है।

जल्द लागू होगी वाहन पोर्टेबिलिटी नंबर योजना, फेवरेट नंबर लेने के लिए करना होगा ये

पहले से बेहतर होगा एक्सटीरियर-

थर्ड जेनरेशन Hyundai i20 में पूरी तरह रिवाइज्ड एक्सटीरियर डिजाइन देखने को मिलेगा। कार का फ्रंट पहले के मुकाबले ज्यादा शॉर्प है। हेडलाइड शेप में कहीं ज्यादा स्लीक हैं, जबकि इसमें फेसलिफ्ट Elantra जैसा बंपर दिया गया है।

केबिन में भी होगा बदलाव-

थर्ड जेनरेशन Hyundai i20 में बिलकुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। सेंटर कंसोल के साथ इसके अलावा, स्टीयरिंग वीइल्स भी नए लुक में आएगी।

बिना खरीदे दिल्ली- एनसीआर वाले चला पाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर, 5 रुपए प्रति किमी होगा खर्च

एडिशनल फीचर्स

इस प्रीमियम हैचबैक में कंपनी का ब्लूलिंक कनेक्ट कार सिस्टम जैसा एडिशनल फीचर मिल सकता है। इसमें ड्युअल-एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर ऐंड पैसेंजर सीट बेल्ट वॉर्निंग, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं।

नई कार खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, शोरूम पर इस तरह लगाया जाता है चूना