4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bajaj ने भारत में लॉन्च की नई Bajaj Platina और CT 100, BS6 इंजन से है लैस

आपको बता दें कि ये बाइक 100 और 110cc वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी नई बीएस-6 को काफी समय से टेस्ट कर रही है और अब कंपनी ने इस बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 28 Jan 2020, 4:48 PM IST

Bajaj Platina And CT 100 BS6

Bajaj Platina And CT 100 BS6

नई दिल्ली : बजाज ऑटो ( Bajaj Auto ) ने भारत में अपनी बेहद ही पॉपुलर माइलेज बाइक Bajaj Platina और Bajaj CT 100 का BS6 वर्जन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें कि इन दोनों ही बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है क्योंकि ये बाइक बेहतरीन माइलेज तो देती ही है साथ ही साथ ये बाइक बेहद ही सस्ती भी है। आपको बता दें कि ये बाइक 100 और 110cc वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी नई बीएस-6 को काफी समय से टेस्ट कर रही है और अब कंपनी ने इस बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है।

ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च होगी Mercedes-Benz V-Class Marco Polo, जानें क्या है खासियत

पावर और परफॉर्मेंस

इस बाइक में पहली की तरह ही 102cc सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इंजन का पावर आउटपुट और टॉर्क पहले की तरह 7.7bhp और 8Nm है। बाइक पहले की ही तरह 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इन दोनों बाइक्स के बाद कंपनी आने वाले हफ्तों में अपनी कई और बाइक्स को BS6 के साथ लॉन्च करेगी।

कंपनी ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा कि यह दोनों बाइक इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन (EI) सिस्टम से लैस हैं। इस टेक्नॉलजी से आपको बेहतर माइलेज मिलेगा साथ ही मेंटनेन्स भी आसान होगा। दोनों बाइक्स की डिजाइन और लुक पहले जैसा ही है।

Maruti Suzuki ने किया ऐलान, चुनिंदा मॉडल्स के दाम में की जाएगी बढ़ोत्तरी

कीमत

बजाज सीटी 100 के BS6 वर्जन की शुरुआती कीमत 40,794 रुपये है। इससे पहले यह कीमत 33,402 रुपये थी। वहीं BS6 प्लेटिना की शुरुआती कीमत 47,264 रुपये है। यह कीमत किक स्टार्ट वाले मॉडल की है। सेल्फ स्टार्ट वाली प्लेटिना अब 54,797 रुपये में खरीदी जा सकती है।