4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Revolt RV400 की डिलीवरी हो रही है शुरू, इस खास नंबर के साथ आई सामने

रिवोल्ट मोटर्स पुणे में दो डीलरशिप खोलने वाली है तथा नवंबर महीने में इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू हो जायेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 16 Oct 2019, 1:27 PM IST

revo.jpg

नई दिल्ली: Revolt ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक RV400 और rv 300 की डिलीवरी शुरू कर दी है। आपको मालूम हो कि अगस्त में लॉन्च हुई इन बाइक्स को कंपनी ने यूनीक पेमेंट मैथड के साथ लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि कंपनी ने दिल्ली में इसकी डिलीवरी शुरू की है और इस बाइक ग्रीन नंबर प्लेट के साथ दिया जा रहा है।

कंपनी इस बाइक को जल्द ही पुणे में भी उपलब्ध कराने वाली है तथा यह कार्य प्रगति पर है। रिवोल्ट मोटर्स पुणे में दो डीलरशिप खोलने वाली है तथा नवंबर महीने में इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू हो जायेगी।

कस्टमर्स को चूना लगाने की साजिश हैं ये स्कीम, होता है नुकसान

इस बाइक को कंपनी ने बेहद यूनीक पेमेंट मैथड के साथ लॉन्च किया था जिसके कारण लोग इस बाइक को काफी पसंद कर रहे हैं ।यही वजह है कि रिवोल्ट आरवी400 व आरवी300 को लॉन्च किये जाने के कुछ समय बाद ही यह बाइक अक्टूबर तक के लिए पूरी तरह से बुक हो गयी, हालांकि कंपनी ने नवंबर-दिसंबर डिलीवरी बैच के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।

आज लॉन्च होगा Bajaj Chetak, इन फीचर्स की वजह से हो रही है चर्चा

रिवोल्ट इलेक्ट्रिक बाइक के मासिक शुल्क वाले प्लान के तहत आपको बाइक के मॉडल के हिसाब से राशि जमा करनी होगी लेकिन ऐसा नहीं किये जाने पर चेतावनी के बाद आपकी बाइक भी जब्त की जा सकती है।

रिवोल्ट आरवी400 व आरवी300 देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाली इलेक्ट्रिक बाइक है जिसे कनेक्टेड तकनीक के माध्यम से मोबाइल से जोड़ा जा सकता है।

इन 5 बड़े बदलावों के साथ आ रही है New Hyundai I20, जानने के लिए पढ़ें

रिवोल्ट आरवी400 में लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग किया गया है, यह बाइक सिंगल चार्ज पर 156 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। इसकी अधिकतम गति 85 किमी/घंटा है।