4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से बाइक में नहीं लगाया जाता है डीजल इंजन, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन की कीमत में 50000 तक का अंतर होता है, कीमत के अलावा और भी कई कारण होते हैं जिसके चलते कंपनियां डीजल इंजन नहीं लगाती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 Nov 2019, 4:51 PM IST

bike_mileage.jpg

नई दिल्ली: बाइक चलाने वाले हर इंसान के जेहन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर बाइक में डीजल इंजन क्यों नहीं दिया जाता , जबकि ये सस्ता ईंधन होता है। अगर आपके दिमाग में ये सवाल आया लेकिन अभी तक आप इसका जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे कि आखिर बाइक में डीजल इंजन क्यों नहीं लगाया जाता है।

बड़ा इंजन- डीजल जलने पर पेट्रोल की तुलना में ज्यादा गर्मी पैदा होती है। ये बाइक के हल्के इंजन के सिलेंडर और सतह को नुक्सान पहुंचा सकती है। गर्मी को कम करने के लिए ज्यादा बड़े इंजन की जरूरत होती है, जो कि बाइक में लगाया नहीं जा सकता है।

15 नवंबर को लॉन्च होगी Jawa Perak, एक साल से हो रहा है इंतजार

महंगा मेंटीनेंस- डीजल इंजन में हर 5,000 किलोमीटर जबकि पेट्रोल इंजन में 10,000 किलोमीटर पर इंजन ऑयल को बदलने की जरूरत होती है।
प्रदूषण- दूसरा सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है। डीजल जलने पर पेट्रोल से 13 फीसदी ज्यादा पॉल्यूशन होता है इस वजह से भी कंपनियां पेट्रोल इंजन को तरजीह देती हैं।

ज्यादा कंपन- डीजल इंजन में ज्यादा दबाव अनुपात होने की वजह से इंजन में कंपन और शोर भी ज्यादा होता है। इस उच्च कंपन और शोर को संभालना एक हल्के वाहन के लिए संभव नहीं होता है।

Toyota की नई SUV Raize ने मार्केट में रखा कदम, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

कीमत- डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन की कीमत में 50000 तक का अंतर होता है इसीलिए कंपनियां पेट्रोल इंजन को वरीयता देती है।