
नई दिल्ली:Toyota की कॉम्पैक्ट suv , Toyota Raize लॉन्च हो चुकी है। एक इंजन ऑप्शन के साथ आने वाली इस कार की कीमत जापान में 1,679,000 येन यानी करीब 11 लाख रुपये है। ये कार असल में टोयोटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी Daihatsu Rocky SUV का रीबैज वर्जन है। इस एसयूवी को DNGA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को खास खास एशियाई बाजारों के लिए डेवलप किया है।
लुक्स और डिजाइन- कार के फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो कार ड्यूल टोन ब्लैक रूफ का इस्तेमाल किया गया है। कार में 17 इंच अलॉय वील्ज दिए गए हैं। कार के कैबिन में LED डिजिटल स्पीडोमीटर और 7 इंच TFT कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है जो स्मार्टडिवाइसलिंक और ऐपल कारप्ले से लैस है।
इंजन- 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला 12 वॉल्व का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6,000 आरपीएम पर 98 एचपी की पावर और 2,400 से 4,000 आरपीएम पर 140.2 एनएम का टॉर्क देगा। इसका टू-व्हीलड्राइव (2Wd) वेरियंट 18.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा, जबकि 4WD वेरियंट 17.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। ये पहली बार है कि टोयोटा 1.0 लीटर टर्बो इंजन का इस्तेमाल किया है।
फीचर्स- सेफ्टी फीचर्स के तौर पर रेज में डुअल एयरबैग्स, कर्टेन एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, अडप्टिव ड्राइविंग बीम के साथ एलईडी हेडलैंप, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, कॉर्नरिंग लैंप्स, पेडेस्ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं बाकी फीचर्स की बात करें तो रेज में मेश डिजाइन के साथ बड़ी ट्रेपोजॉइडल ग्रिल, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स, 17 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्लोटिंग डी-पिलर और बॉडी पर नीचे की तरफ मोटी क्लैडिंग मिलेगी।
Updated on:
7 Nov 2019, 3:13 PM IST
Published on:
7 Nov 2019, 3:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.