टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी, अपाचे आरटीआर 180, अपाचे आरटीआर 200 4वी एबीएस और अपाचे आरटीआर 160 पर 5000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। मतलब आप अगर इनमें से कोई बाइक खरीदते हैं तो आपको तुरंत 5000 रुपये का कैशबैक मिलता है। ख़ास बात ये है कि सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर ही आपको ये ऑफर मिलेगा। वहीं अगर आप अपाचे आरटीआर 160, 160 4वी और आरटीआर 180 खरीदते हैं तो आपको पांच साल का ओडी इंश्योरेंस ( ओन डैमेज ) मिलता है जिससे आपके 8,800 रुपये की बचत होती है। आप इन बाइक्स को महज 10,999 रुपये की डाउनपेमेंट चुकाकर खरीद सकते हैं।