इंजन की बात करें तो जीप कंपास में पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं। डीजल वेरिएंट में 2.0-लीटर बीएस4 इंजन दिया गया है, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट ट्रेलहॉक में 2.0-लीटर बीएस6 इंजन लगा है, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड बीएस4 इंजन दिया गया है जो 163 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।