27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Car Reviews / स्पॉट हुई Toyota की ये धाकड़ MPV Vellfire, इसी महीने हो सकती है मार्केट में लॉन्च

स्पॉट हुई Toyota की ये धाकड़ MPV Vellfire, इसी महीने हो सकती है मार्केट में लॉन्च

Toyota Kirloskar Motor भारत में लॉन्च करेगा ये कार इस कार को जल्द किया जा सकता है भारत में लॉन्च ये एक 7 सीटर कार है जिसमें मिलता है जबरदस्त स्पेस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 15 Oct 2019, 5:32 PM IST

Toyota Vellfire Spotted in India

नई दिल्ली: भारत में कुछ ही कार कंपनियां हैं जो अपनी कारों में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स प्रोवाइड करती हैं लेकिन अब जल्द ही टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ( Toyota Kirloskar Motor ) भारत में mpv Vellfire को लॉन्च करने वाली है। इस कार में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 7 एयरबैग्स दिए गए हैं जो कार के एक्सीडेंट की स्थिति में ड्राइवर से लेकर पैसेंजर्स तक सभी को सुरक्षित रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कि धाकड़ सेफ्टी फीचर्स से लैस इस कार में और कौन-कौन सी खासियतें हैं।

मारुति सुजुकी की कारों पर मिल रहा 85,000 रुपये का डिस्काउंट, सिर्फ फेस्टिव सीजन भर है ऑफर

जानकारी के मुताबिक़ कंपनी अपनी इस MPV को भारत में कंप्लीटली बिल्ट अप (CBU) के तौर ला सकती है मतलब इस कार के तैयार यूनिट्स को भारत में बेचा जाएगा।

इंजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कंपनी भारत में इस कार को 2.5-लीटर, पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है जो कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) से लैस होगा।

फीचर्स

इस कार में वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स दी जा सकती हैं जैसा हाल ही में लॉन्च कई कारों में ये फीचर दिया। गया है। इसके अलावा इस लग्जूरियस एमपीवी में अपहोल्स्ट्री, पावर साइड और रियर डोर, ट्विन मोनोरूफ, सनशेड्स, ऐम्बिएंट लाइटिंग, सीट टेबल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पर्सनल स्पॉट लाइट्स और 7-एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

सामने आई Hyundai Creta 2020 की कीमत, जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

कीमत

इस कार की कीमत की बात करें तो ये 75 लाख से 80 लाख की एक्सशोरूम कीमत के साथ भारत में लॉन्च की जा सकती है।