2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉन्चिंग से पहले सामने आए TVS NTorq 125 BS6 के स्पेसिफिकेशन्स, बेहतरीन फीचर्स से होगी लैस

कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही इस धाकड़ स्कूटर के स्पेसिफिकेशन रिवील कर दिए हैं जो बेहद ही ख़ास हैं। अगर आप भी ये स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 18 Mar 2020, 11:54 AM IST

TVS NTorq 125 BS6

TVS NTorq 125 BS6

टीवीएस मोटर्स ( TVS Motors ) जल्द भारत में अपना TVS NTorq BS6 ( TVS Ntorq 2020 ) स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। अब कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही इस धाकड़ स्कूटर के स्पेसिफिकेशन रिवील कर दिए हैं जो बेहद ही ख़ास हैं। अगर आप भी ये स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है।

अब घर बैठे बेचें अपनी पुरानी से पुरानी कार Maruti Suzuki ने शुरू किया बेहतरीन ऑफर

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो नये TVS NTorq BS6 Engine स्कूटर में अब फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया जाएगा जो 124.8 cc सिंगल सिलेंडर मोटर के साथ आएगा। आपको बता दें कि ये इंजन 7,000 rpm पर 9.1 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है जो BS4 मॉडल से 0.1 bhp कम है। ये इंजन 5500 rpm पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। अगर फ्यूल कपैसिटी की बात करें तो इस स्कूटर में आपको 5.8 लीटर की फ्यूल कपैसिटी मिलेगी। नया स्कूटर पुराने मॉडल से 1.9 kg ज्यादा भारी होगा। इसका कुल वजन 118 kg है।

कीमत

अगर कीमत की बात करें तो नये NTorq ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 65,975 रुपये है तो वहीं डिस्कब्रेक वर्जन की कीमत 69,975 रुपये है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग ब्रेकिंग ऑप्शंस चुन सकते हैं।

2020 होंडा एक्टिवा 6G स्कूटर में आई खराबी, कंपनी ने वापस मंगवाए यूनिट्स

TVS मोटर्स अपने सभी प्रोडक्ट्स को Bharat Stage VI (BS6) नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट कर रही है, ऐसे में अब TVS NTorq को भी BS6 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया जा चुका है जिसे कंपनी जल्द ही लॉन्च करने जा रही है।