नई दिल्ली: आजकल मार्केट में कई तरह की बाइक्स अवेलेबल हैं जिनमें बॉबर स्टाइल बाइक , स्ट्रीट बाइक , स्पोर्ट्स बाइक और क्रूज़र बाइक शामिल हैं। इन बाइक्स में अपनी अलग खासियत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि युवाओं के बीच कौन से सेगमेंट की बाइक सबसे ज्यादा पॉपुलर है, अगर नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि मौजूदा समय में युवा क्रूज़र बाइक्स ( Cruiser bikes ) खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। क्रूज़र बाइक आम बाइक्स ( Bikes ) से देखने में काफी अलग होती हैं साथ ही साथ इनमें कुछ ऐसी खासियतें होती हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको क्रूज़र बाइक्स की उन्हीं खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।