
गिरफ्तार (photo-patrika)
CG News: बिलासपुर सरकंडा पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर इलाके में उपद्रव करने वाले 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन फरार चल रहे थे। 7 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई के साथ ही 3 फरार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह और अशोक नगर में झुंड बनाकर उपद्रव करने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोच लिया। जांच में सामने आया कि इनमें से परमेश्वर केवट, सागर साहू और प्रहलाद मराठा थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 1051/25 में फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सैय्यद सद्दाम अली (30), निवासी भूकंप अटल आवास, जय सिंह राजपूत (25), निवासी भूकंप अटल आवास, गोलू गंधर्व (38), निवासी चिंगराजपारा, रोशन ध्रुव (25), निवासी चांटीडीह, दिनेश निर्मलकर (35), निवासी चांटीडीह, कृष्ण कुमार कैवर्त्य (35), निवासी लिंगियाडीह, नवल वर्मा (22), निवासी चिंगराजपारा, परमेश्वर केवट (23), निवासी चांटीडीह, सागर साहू (25), निवासी साइंस कॉलेज सरकंडा, प्रहलाद मराठा (37), निवासी चिंगराजपारा।
Published on:
01 Sept 2025 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
