
बिलासपुर मंडल में 10 ट्रेनें रद्द (photo source- Patrika)
Chhattisgarh Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में चल रहे रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार कार्य के कारण 22 जून से 3 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना और जांजगीर-नैला स्टेशन पर ऑटो सिग्नलिंग व चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते 10 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस दौरान हजारों यात्रियों को यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार जांजगीर-नैला स्टेशन के अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम और चौथी लाइन कनेक्टिविटी की कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल संचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा, जिसके कारण कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार जांजगीर-नैला स्टेशन के अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम और चौथी लाइन कनेक्टिविटी की कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल संचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा, जिसके कारण कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रायगढ़-बिलासपुर मेमू
68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
रायपुर-गेवरा रोड मेमू
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू – 21 जून से 2 जुलाई तक रद्द
68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
रायपुर-कोरबा पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर – 21 जून से 2 जुलाई तक रद्द
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
बिलासपुर-कोरबा मेमू
68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
1 जुलाई को कोरबा से रवाना होने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारंभ होंगी ये ट्रेनें
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (22 जून से 3 जुलाई तक) केवल बिलासपुर तक चलेगी।
बिलासपुर-झारसुगुड़ा खंड में सेवा रद्द रहेगी।
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (22 जून से 3 जुलाई तक) बिलासपुर से शुरू होगी।
झारसुगुड़ा-बिलासपुर खंड में सेवा रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से पैसेंजर सेवा के रूप में चलाने का फैसला किया है।
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित होगी।
18250/18249 एवं 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस भी 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी।
Updated on:
18 Jun 2026 07:01 pm
Published on:
18 Jun 2026 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
