24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
बिलासपुर में हादसा: बेकाबू कार ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, CCTV वीडियो वायरल
Play video

बिलासपुर में हादसा: बेकाबू कार ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, CCTV वीडियो वायरल

Road Accident: बिलासपुर जिले की वेयरहाउस रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है...
Google source verification

Road Accident: बिलासपुर जिले की वेयरहाउस रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दोनों छात्राएं घायल हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि, आरोपी ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए कार चला रहा था।